नकोदर में ट्रेन और कॉलेज बस की टक्कर में चार छात्राओं की मृत्यु हुई थी। हादसे के पश्चात तत्कालीन सरकार ने मृत छात्राओं के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी।

हर परिवार को 5-5 लाख रुपये देने का ऐलान किया गया था। मगर परिवारों तक अब तक सिर्फ 1-1 लाख रुपये ही पहुंचे हैं। लगभग 20 वर्ष बीतने के पश्चात भी घोषित मुआवजे की बाकी रकम नहीं मिली है। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि सरकारों को अनेक बार पत्र लिखने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।

हादसे में चार छात्राओं की हुई थी मौत

विज्ञापनIn-Article Banner

यह हादसा 23 नवंबर 2006 को नूरमहल के पास ग्राम गुमटाला के एक बिना फाटक वाले रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ था। यहां ट्रेन और पीटीएम आर्य कॉलेज की बस की टक्कर हो गई थी। हादसे में कॉलेज की चार छात्राओं की जान चली गई थी।

मृतकों में 11वीं कक्षा की आशिया, बीए प्रथम साल की दलजिंदर कौर, बीए तृतीय साल की किरणदीप कौर और गुमटाली की राजवीर कौर शामिल थीं। आशिया, दलजिंदर कौर और किरणदीप कौर ग्राम पासला की रहने वाली थीं।

तत्कालीन सरकार ने 5-5 लाख देने का किया था ऐलान

हादसे के वक्त पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी। तत्कालीन मंत्री अमरजीत सिंह समरा मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने मृत छात्राओं के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की थी। उस वक्त नूरमहल विधानसभा इलाका में उपचुनाव भी चल रहा था। मौके पर पहुंचे विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने कॉलेज और पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने की बात कही थी।

इसके बाद सत्ता में आई अकाली सरकार के बीच मृत छात्राओं के परिवारों को 1-1 लाख रुपये दिए गए। इस प्रकार घोषित 5 लाख रुपये में से प्रत्येक परिवार को 4 लाख रुपये कम मिले। इसके पश्चात कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारें भी सत्ता में आईं, किंतु परिवारों को बाकी रकम नहीं मिल सकी। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में चेयरमैन रहे अमरजीत सिंह समरा भी परिवारों को पूरी घोषित राशि नहीं दिला पाए।

कॉलेज ने सरकार को कई बार लिखे पत्र

कॉलेज के प्रेसिडेंट ओम प्रकाश कुंदी ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन ने समय-समय पर सरकार को पत्र लिखकर परिवारों को बाकी मुआवजा देने की मांग की, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार को भी पत्र भेजकर पीड़ित परिवारों को शीघ्र पूरी घोषित राशि देने की मांग की गई है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट