• Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • The Corporation Has Shared The Details Of The Duties; Teams Will Visit Every House From December 1st, And The Survey Will Have To Be Completed In 35 Days.

शहर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने मंगलवार को जनगणना की जिम्मेदारियों और स्टाफ की तैनाती का पूरा ब्योरा शेयर किया। इसके तहत शहर निगम एरिया को 5 चार्ज में बांटा गया है, जिनमें नॉर्थ, ईस्ट, वेस्ट, साउथ और सेंट्रल जोन शामिल हैं। पूरे नगर में 1924 गणनाकार, 335 सुपरवाइजर लगाए जाएंगे। सबसे अधिक स्टाफ वेस्ट चार्ज में तैनात होगा, जहां 511 गणनाकार और 91 सुपरवाइजर घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे।

वहीं ईस्ट में 398, नॉर्थ में 365, साउथ में 374 और सेंट्रल में 276 गणनाकार जिम्मेदारी संभालेंगे। 16 से 30 नवंबर तक लोग खुद अपनी सूचना ऑनलाइन भर सकेंगे। इसके पश्चात 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक टीमें घर-घर जाकर सर्वे करेंगी। इसके लिए कुल 35 दिन की समय-सीमा तय की गई है।

इलाका सुपरवाइजर गणनाकार नॉर्थ 61 365 ईस्ट 67 398 वेस्ट 91 511 साउथ 651 374 सेंट्रल 51 276 कुल 335 1924 गणनाकार को विशेष किट दी जाएगी, जिसमें एक मैन्युअल किताब, क्षेत्र का नक्शा, दो मार्कर और एएचएल किताब शामिल होगी। एएचएल किताब में पहले चरण से संबंधित विवरण रहेगा। सबसे पहले गणनाकार अपने निर्धारित इलाका में घरों की पहचान कर उन पर नंबर लगाने का काम करेंगे।

विज्ञापनIn-Article Banner

इसके बाद परिवारों के सदस्यों से निर्धारित 40 सवालों के जवाब लिए जाएंगे। इन सवालों में व्यक्ति का नाम, परिवार के मुखिया से संबंध, लिंग, जन्मतिथि, वैवाहिक हालत, शिक्षा, रोजगार, जन्मस्थान, माइग्रेशन और अन्य जानकारियां शामिल हैं। अफसरों को इन सवालों के संबंध में ट्रेनिंग दी जा चुकी है।

एक गणनाकार एक दिन में औसतन 7 से 10 घरों का सर्वे करेगा। एक घर में करीब आधा घंटा लगने का अनुमान है। कर्मियों को छुट्टी देकर जनगणना का काम कराने की व्यवस्था बताई गई है। निर्धारित अवधि के पश्चात 5 से 9 जनवरी 2027 तक उन घरों को कवर किया जाएगा, जो पहले छूट गए हों या जहां सर्वे के समय परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।

जनगणना-2027 के लिए शहर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल को प्रिंसिपल सेंसस ऑफिसर और असिस्टेंट कमिश्नर विशाल वधावन को सिटी सेंसस ऑफिसर की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अधीन चार्ज ऑफिसर के रूप में एक्सईएन भलिंदर सिंह, मनजीत सिंह, स्वराज इंद्र पाल सिंह और सतिंदर पाल सिंह और एसडीओ गुरपाल सिंह जिम्मेदारी संभालेंगे।

ये अफसर अपने निर्धारित चार्ज में जनगणना की प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। पांचों चार्ज में गणनाकार और सुपरवाइजरों का बंटवारा किया गया है। कुल 335 सुपरवाइजर 1924 गणनाकार के काम की निगरानी करेंगे।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट