- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- On The First Day, The Sangat Took A Holy Dip In The Lake, The Procession Arrived From The City Temples, And The Sangat Arrived From The Villages After 12 Noon.
भगवान वाल्मीकि जी की तपोस्थली भगवान वाल्मीकि तीर्थ में सालाना मेला रविवार को आरंभ हो गया। पहले दिन संगत ने सरोवर में डुबकी लगाकर मंदिरों में माथा टेका। नगर के अनेक मंदिरों से शोभायात्रा भी मेले में पहुंची।
रविवार की छुट्टी होने की वजह से दोपहर 12 बजे तक भीड़ कम रही, लेकिन दोपहर पश्चात गांवों से लोग पहुंचने प्रारंभ हो गए। जिला प्रशासन और भगवान वाल्मीकि तीर्थ श्राइन बोर्ड के जीएम मधुर भाटिया की ओर से मेले के प्रबंध पहले ही कर लिए गए थे।
मेले में झूले, खाने-पीने के स्टाल और वाहनों के पार्किंग की खास व्यवस्था की रही। मेले में कई महिला श्रद्धालुओं ने पीपल के पेड़ के नीचे दीये जलाकर मां तुलसी की पूजा की। वहीं परंपरा के तहत जिन लोगों के पास अपना घर नहीं है, उन्होंने माता सीता जी की कुटिया के बाहर और लव-कुश पाठशाला के पास ईंटों से एक, दो व तीन मंजिला घर बनाकर दीये जलाए और अपने आशियाने की मन्नत मांगी। इसी दौरान दीये जलाते वक्त अचानक एक महिला श्रद्धालु के सूट में आग लग गई।
आसपास मौजूद लोगों की मुस्तैदी से आग पर फौरन काबू पा लिया गया, जिससे महिला सुरक्षित बच गई और बड़ा हादसा टल गया। ईंटों से घर बनाते लोग। लंगर की सेवा करते श्रद्धालु। मेले के बीच श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति हेतु लव-कुश पाठशाला के बाहर बने भगवान वाल्मीकि मंदिर के बाहर मौली बांधी।
नवांशहर से आई प्रवीण ने जानकारी दी कि वह करीब 10 वर्ष से परिवार के साथ मेले में आ रही हैं और यहां मौली बांधकर जाती हैं। इस घटनास्थल पर मंदिर के महंतों ने भी जिला प्रशासन का साथ निभाया। मेले में श्राइन बोर्ड की तरफ से पार्किंग, सिक्योरिटी और साफ-सफाई के इंतजाम किए गए हैं।
बच्चों और बड़ों के लिए झूले व खाने-पीने के स्टॉल लगाए गए हैं। श्री धुना साहिब में सोमवार दोपहर 12 बजे मछली को नत्थ डाली जाएगी, इससे पहले संतों की ओर से हवन यज्ञ किया जाएगा। सरोवर में जल भरने हेतु दिन-रात मोटरें चलाई गई हैं। मेले में फ्री मेडिकल कैंप, जोड़ा घर, गठड़ी घर और लगातार अनाउंसमेंट की व्यवस्था की गई है।
संगत से सरोवर के अंदर साबुन या दही न लगाने, बाल्टियों में जल भरकर बाहर स्नान करने, किसी से प्रसाद लेकर न खाने, संदिग्ध वस्तु दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने और अपने पर्स व मोबाइल का ध्यान रखने की अपील की जा रही है। मंिदर परिक्रमा में प्रभातफेरी निकालते लोग। भगवान वाल्मीकि मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं ने मौली बांधी।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







