- Hindi News
- Local
- Haryana
- Panchkula
- Nada Sahib Panchkula Car Theft Case | Business Family Cash Stolen
पंचकूला गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में माथा टेकने आए जीरकपुर (पंजाब) के एक कारोबारी परिवार की कार का शीशा तोड़कर अज्ञात चोरों ने कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर कार में रखा लेडीज पर्स ले उड़े, जिसमें लगभग 80 हजार रुपये की नकदी, हस्ताक्षर की हुई
भीड़ की वजह से सड़क किनारे खड़ी की थी कार जीरकपुर के ढकोली स्थित ममता एन्क्लेव निवासी ऋतु सिंह ने कहा कि उनका इलैक्ट्रिक आइटम की डेराबस्सी में फैक्ट्री है। वो अपने पति सत्येन्द्रपाल सिंह और परिवार के साथ अपनी कार में गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब माथा टेकने आई थीं। गुरुद्वारा परिसर के पास ज्यादा भीड़ होने की वजह से उन्होंने शाम लगभग 7 बजे विजिलेंस ऑफिस के नजदीक बरसाती नाले वाली सड़क के किनारे अपनी गाड़ी खड़ी कर दी।
परिवार जब रात लगभग 9:20 बजे वापस अपनी गाड़ी के पास पहुंचा, तो देखा कि कार की दाहिनी तरफ का पिछला छोटा शीशा टूटा हुआ था। अंदर चेक करने पर पिछली सीट पर सामान के साथ रखा ऋतु सिंह का लेडीज पर्स गायब था।
चल रही है छानबीन : SI प्रताप शिकायत मिलने के बाद थाना चंडीमंदिर में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रताप सिंह को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







