- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Offerings Were Made For The Akhand Path In Gurudwaras And The Diwan Was Decorated.
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मंगलवार को शहर के अलग-अलग गुरुद्वारा साहिब में भव्य समागम करवाया गया। इसी बीच श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के पश्चात सुबह और शाम को गुरमत समागम में सचखंड श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी जत्थों, पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थों और प्रचारकों ने गुरबाणी कीर्तन व कथा से संगत को निहाल किया।
श्री गुरु तेग बहादर साहिब सेंट्रल टाउन, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आदर्श नगर, गुरुद्वारा छठी पातशाही बस्ती शेख, गुरुद्वारा नौवीं पातशाही शोक निवारण साहिब गुरु तेग बहादुर शहर, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा इंडस्ट्रियल एरिया, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन, गुरुद्वारा श्री गुरु अमर दास जी डिफेंस कॉलोनी, गुरुद्वारा गुरु नानक मिशन हॉस्पिटल, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रीत नगर सोढल और गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा अर्बन एस्टेट फेस-1 और फेस-2 में समागम हुए। पर्व के उपलक्ष्य में विभिन्न गुरुद्वारा साहिब को रोशनियों से सजाया गया। गुरुघरों में संगत हेतु लंगर लगाया।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







