- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Punjab Against Drugs Bike Rally To Begin Tomorrow From Burlton Park
पंजाब सरकार की नशे के विरुद्ध युद्ध मुहिम के तहत 22 नवंबर को 'पंजाब अगेंस्ट ड्रग्स' बाइक रैली निकाली जाएगी। यह रैली सुबह 11:30 बजे बर्ल्टन पार्क के गेट नंबर-4 से शुरू होगी। फिर वर्कशॉप चौक, फुटबॉल चौक, नकोदर चौक, श्री गुरु रविदास चौक, मॉडल टाउन और मसंद चौक से होते हुए शिवानी पार्क में पहुंचकर संपन्न होगी।
डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने कहा कि रैली का उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण में भागीदारी हेतु प्रेरित करना है। रैली से पहले नशे के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में जागरूकता बैठकों का भी आयोजन किया जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि रैली के सुचारू संचालन, यातायात प्रबंधन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने जिले के लोगों, खासकर युवाओं से रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







