- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mohali
- Punjab Chandigarh Weather Update | Night Temperature Drop Cold Wave
पंजाब और चंडीगढ़ में अब रातें ठंडी होने लगी हैं। तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट आई है। अब यह सामान्य के लगभग पहुंच गया है। सबसे कम 8 डिग्री तापमान फरीदकोट में दर्ज किया गया है। हालांकि, 28
अगले 4 दिनों में रात का पारा 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा
पंजाब और चंडीगढ़ में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम महकमा के मुताबिक, अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। सुबह और देर रात कुछ जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के पश्चात उत्तर-पश्चिमी इलाका में रात के तापमान में गिरावट का दौर आरंभ होगा। चंडीगढ़ में भी अगले कुछ दिनों में रात का तापमान गिरकर 10 से 11 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमान 25 से 26 डिग्री तक रहने का अनुमान है। इससे दिन में हल्की गर्माहट और रात में ठंड महसूस होगी।
हिमाचल से सटे जिलों में दिन में भी ठंड का असर
प्रदेश के हिमाचल से सटे पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में अधिकतम तापमान 24.4 से 26.1 डिग्री के बीच रहा, जबकि रात का पारा 8.8 से 10 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, राजस्थान से सटे बठिंडा और फरीदकोट में दिन का तापमान क्रमशः 28.6 और 25.8 डिग्री रहा। रात में बठिंडा में 8.6 और फरीदकोट में सबसे कम 8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। आंकड़ों से साफ है कि सीमावर्ती इलाकों में दिन और रात के तापमान में अंतर बना हुआ है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







