- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mohali
- Punjab Weather Update | Faridkot Temperature Drops, Fog Alert In 12 Districts
पंजाब के 12 जिलों में आज 28 (नवंबर) घने कोहरे की संभावना है। जबकि चंडीगढ़ में मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार प्रदेश के न्यूनतम तापमान यानी रात के तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के लगभग पहुंच गया ह
हिमाचल से सटे जिलों में धुंध की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, तरनतारन, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर, लुधियाना, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और नवांशहर में अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। ऐसा ही मौसम 29 नवंबर को भी रहने की संभावना है। हालांकि वर्षा का अनुमान नहीं है। 30 नवंबर को भी मौसम शुष्क रहेगा। मौसम महकमा ने इस दिन हेतु कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
अगले सप्ताह भी वर्षा की संभावना नहीं अगले एक सप्ताह पंजाब में वर्षा के आसार नहीं, दिन का तापमान 24 से 28 डिग्री रहेगा पंजाब में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश में कहीं भी अच्छी वर्षा के आसार नहीं हैं। अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दिन का तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान उत्तरी पंजाब में 6 से 8 डिग्री और प्रदेश के बाकी हिस्सों में 8 से 10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। रात का तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा।







