नवंबर के आखिरी सप्ताह में शहर में ठंड के साथ प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को शाम पांच बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 278 दर्ज किया गया। प्रदूषण बढ़ने से सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, लोगों को आंखों में जलन और सांस के मरीजों की परेशानी जैसी शिकायतें भी होने लगी हैं। नगर में शनिवार को दिन में धूप निकली और शाम होते-होते फिर से सर्दी बढ़ गई। नगर के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ और 25 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई और 7.4 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक शिविंदर सिंह ने जानकारी दी कि राज्य में चार दिसंबर तक मौसम ड्राई बना रहेगा। 2 दिसंबर की रात से एक नवीन पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय इलाका को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते फिलहाल प्रदेश में वर्षा की संभावना नहीं है। हालांकि, 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक रात और सुबह के समय कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। वहीं, अगले पांच दिनों के बीच न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
ठंड के साथ प्रदूषण बढ़ा, एक्यूआई 278 पर पहुंचा
नवंबर के आखिरी सप्ताह में शहर में ठंड के साथ प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को शाम पांच बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 278 दर्ज किया गया।
EEditor
29 नव॰ 2026, 09:08 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






