- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mohali
- Punjab Weather Update | Rain Alert In 7 Districts | Chandigarh Temp
पंजाब और चंडीगढ़ में आज (12 नवंबर) को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के सात जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। इनमें हिमाचल राज्य से सटे पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथल
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में पंजाब में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में रात के औसत तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि यह सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। बलोवाल सौंखड़ी में सबसे कम 12 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दूसरी तरफ चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री कम और इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही।
13 नवंबर को भी वर्षा के आसार
मौसम महकमा के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब में 13 नवंबर को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस दिन पठानकोट और होशियारपुर में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद 14 से 17 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। अगले पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
पंजाब में कुछ स्थानों पर रात और सुबह के वक्त हल्की से मध्यम धुंध छा सकती है। वहीं चंडीगढ़ में 12 से 17 नवंबर तक मौसम प्रमुख रूप से साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 15 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
अब ठंड बढ़ने की संभावना है
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल राज्य के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में 12 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में भी 12 और 13 नवंबर को कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। पहाड़ों में मौसम बदलने का असर आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों के तापमान पर भी पड़ सकता है।







