जीएनडीयू 24 नवंबर को अपना 57वां स्थापना दिवस मनाएगा। सुबह 8:15 बजे कैंपस गुरुद्वारा में अखंड पाठ व शबद कीर्तन से शुरुआत होगी। भाई गुरदास लाइब्रेरी के पास सुबह 10 बजे लोक कला और 10:30 बजे 'द गैलरी' में पेंटिंग एग्जीबिशन लगेगी। सुबह 11 बजे गुरु ग्रंथ साहिब भवन में मुख्य इवेंट होगा। इसमें पूर्व वीसी डॉ. जय रूप सिंह और ईको सिख फाउंडर डॉ. राजवंत सिंह अपना लेक्चर देंगे। दोपहर 1 बजे जिमनेजियम लॉन में लंगर और शाम 7 बजे कीर्तन दरबार सजेगा। प्रशासन ने शहरवासियों को इसमें शामिल होने का न्योता दिया है।