सीमा सुरक्षा बल ने पठानकोट के नजदीक भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम करते हुए एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया है। पहाड़ीपुर पोस्ट के पास हुई कार्रवाई प्राप्त प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह घटना भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बीओपी पहाड़ीपुर पोस्ट के नजदीक हुई। कहा जा रहा है कि संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिया भारतीय सीमा के भीतर लगभग 120 मीटर अंदर तक घुस आया था। सीमा पर तैनात सतर्क सुरक्षा बलों ने संदिग्ध गतिविधि देखते हुए मोर्चा संभाला और कार्रवाई करते हुए घुसपैठिये को ढेर कर दिया। घटना के पश्चात सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है और एहतियातन तलाशी अभियान व जांच प्रक्रिया तेज की गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घुसपैठिया अकेला था या उसके साथ कोई और गतिविधि भी जुड़ी थी।