भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित गांव छीना बिधी चंद के खेतों से 708 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुप्त जानकारी के आधार पर संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया और खेतों से यह संदिग्ध पैकेट बरामद किया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के

थाना सराय अमानत खां के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह बाजवा ने बताया कि तलाशी के दौरान मिले पैकेट की छानबीन में 708 ग्राम हेरोइन और उसे पैक करने में इस्तेमाल 66 ग्राम सामान पाया गया। शुरुआती जांच के मुताबिक, यह पैकेट पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भारतीय इलाका में गिराया गया था।

सप्लाई नेटवर्क की जांच करने में जूटी पुलिस

विज्ञापनIn-Article Banner

सब-इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह बाजवा ने बताया कि बरामद हेरोइन को कब्जे में लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की इस खेप को मंगवाने और आगे सप्लाई करने में कौन-कौन से तस्कर शामिल हैं।

एसएसपी तरन तारन के निर्देश पर इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और संदिग्ध व्यक्तियों की छानबीन की जा रही है। सीमावर्ती इलाका में पाकिस्तान की तरफ से होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर