पठानकोट में जम्मू-जालंधर नेशनल हाईवे पर बर्फानी मंदिर के पास कूड़े से भरे डंपर ने थार को पीछे से टक्कर मार दी। थार आगे चल रही जम्मू-कश्मीर नंबर की गाड़ी से टकरा गई। हादसे में तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा। सूचना के अनुसार, एक डंपर मुकेरियां से कूड़ा लेकर पठानकोट में डालने आ रहा था। इसी दौरान उसने आगे चल रही थार को टक्कर मार दी। जिसके बाद थार आगे चल रही बोलेरो से टकरा गई। डंपर ड्राइवर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का इल्जाम थार और बोलेरो के ड्राइवरों ने इल्जाम लगाया कि डंपर तेज रफ्तार से चल रहा था। उनका दावा है कि डंपर ड्राइवर द्वारा ब्रेक नहीं लगने से हादसा हुआ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ड्राइवर के पास ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के आवश्यक दस्तावेज नहीं थे। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।