- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pathankot
- Pathankot Crime News | Headless Body Found In Mamoon Cant Bushes
पठानकोट के थाना मामून कैंट के अंतर्गत आते गांव उपरला मनवाल की घनी झाड़ियों में बिना सिर वाला बेहद सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव अनेक दिन पुराना बताया जा रहा है और इसकी हालत इतनी खराब है कि जंगली जानवरों ने व्यक्ति के सिर को बुरी प्रकार से नोंच खाय
दरअसल, स्थानीय व्यक्ति आज दोपहर जब घास काटने गया तो उसकी नजर झाड़ियों में पड़े इस शव पर गई। जिसने इसकी सूचना सरपंच को दी और सरपंच की शिकायत पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। पुलिस का मानना है कि मृत्यु दुपट्टे से फंदा लगाने से हुई है। उसके पश्चात शव को कुत्तों ने नोच खाया।
फिल्हाल मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने सुबूत जुटाए और सैंपल लेकर पड़ताल हेतु भेजे हैं। प्रथम दृश्टया में देखकर ये पता नहीं चलता कि शव पुरुष का है या महिला का। पूरे प्रकरण की जांच थाना मामून कैंट की पुलिस कर रही है।
झाड़ियों में औंधे मुंह पड़ा था शव
घटना का खुलासा तब हुआ जब ग्राम का एक व्यक्ति झाड़ियों की तरफ घास काटने के लिए गया। वहां घनी झाड़ियों और सूखे पत्तों के बीच उसने एक शव पड़ा देखा। मौके के हालात के मुताबिक, शव झाड़ियों के बीच जमीन पर पड़ा था,जो काफी हद तक गल चुका था। ग्रामीण ने तुरंत इसकी जानकारी ग्राम के सरपंच को दी, जिसके पश्चात सरपंच के पति कमल कांत ने थाना मामून कैंट पुलिस को सूचित किया।
फंदा लगाने की आशंका, कपड़ों के आधार पर शिनाख्त के प्रयास
खबर मिलते ही थाना मामून कैंट के एएसआई कमल किशोर और एएसआई तरसेम कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।
शव की हालत बेहद खराब होने की वजह से चेहरे से पहचान संभव नहीं है। इसलिए पुलिस अब मृतक के कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। मृतक ने शरीर के निचले हिस्से में गहरे नीले रंग का पायजामा और ऊपरी हिस्से में ग्रे-काले रंग की पूरी बाजू की टी-शर्ट पहनी हुई है, जिस पर सामने की तरफ मोटे अक्षरों में 'HOOPI' लिखा हुआ है।
अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया शव
एएसआई कमल किशोर ने बताया कि सरपंच और पुलिस ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और राहगीरों की मदद से कपड़ों के जरिए शव की पहचान करवाने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। फिलहाल पुलिस ने धारा 194 BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पठानकोट के पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इस हुलिए या कपड़ों के बारे में कोई भी जानकारी हो, तो वह तुरंत थाना मामून कैंट पुलिस से संपर्क करे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







