- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Jalandhar ED Summons Satnam Singh Sandhu | Vuenow Cloud Scam Probe
जालंधर में ED के सामने आज राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू पेश हो सकते हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें 25 नवंबर को पेश होने हेतु समन भेजा है।
बहुचर्चित व्यूनाउ (Vuenow) ग्रुप से जुड़े करोड़ों रुपए के कथित क्लाउड पार्टिकल स्कैम (पोंजी स्कीम) की छानबीन की आंच अब राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू तक पहुंच गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) जालंधर स्थित दफ्तर में उनसे पूछताछ कर सकती है।
ED सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी को व्यूनाउ ग्रुप की कंपनियों से सतनाम सिंह संधू या उनसे जुड़ी संस्थाओं को कथित तौर पर कुछ फंड ट्रांसफर होने के सुराग मिले हैं। इसी कड़ी में ED इन वित्तीय लेन-देन के स्रोत और इसके पीछे के मकसद की पुष्टि करने हेतु उनका बयान दर्ज करना चाहती है।
मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा सीधा केस दर्ज नहीं हालांकि, इस मामले में अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि राज्यसभा सांसद को फिलहाल किसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीधी भूमिका या अभियुक्त के तौर पर तलब नहीं किया गया है, बल्कि लेन-देन से जुड़े तथ्यों की जांच हेतु बुलाया गया है।
गौरतलब है कि जांच एजेंसी ने इससे पहले भी सतनाम सिंह संधू को समन जारी कर 12 नवंबर को जालंधर स्थित दफ्तर में पेश होने हेतु कहा था। उस तारीख को उनके उपस्थित न होने की वजह से ED ने उन्हें दोबारा समन भेजकर आज पेश होने के निर्देश दिए थे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







