भारत-पाकिस्तान सीमा के समीप स्थित ग्राम खेतों से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने 708 ग्राम हेरोइन और 66 ग्राम पैकिंग सामग्री बरामद की है। इस रिश्ते में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हवेलियां सेक्टर की बीओपी (सीमा चौकी) हवेलियां के जवान इलाका के खेतों में नियमित तलाशी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान जवानों को खेतों में संदिग्ध सामग्री पड़ी दिखाई दी। पुलिस को सौंपी जांच जांच करने पर उसमें से 708 ग्राम हेरोइन और 66 ग्राम पैकिंग सामग्री बरामद हुई। बीएसएफ ने बरामद सामग्री को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु थाना सराय अमानत खां की पुलिस को सौंप दिया।

थाना सराय अमानत खां के एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि बीएसएफ की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा नंबर 161 दर्ज किया है। अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी, 61-85 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 25, 26 और 29 के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी गई है।

विज्ञापनIn-Article Banner

तस्करी नेटवर्क का सुराग लगाने में जुटी टीम

सुरक्षा और जांच एजेंसियां अब इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि हेरोइन की यह खेप खेतों तक कैसे पहुंची और इस तस्करी नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही इस पहलू की भी गहन जांच की जा रही है कि क्या यह खेप सीमा पार से ड्रोन के जरिए गिराई गई थी या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई है। बरामदगी के पश्चात से सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने गश्त और निगरानी और ज्यादा बढ़ा दी है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट