नंगल के पास आनंदपुर हाइडल नहर में हजारों मरी हुई मछलियां और कई जंगली जीवों के शव मिलने से चिंता बढ़ गई है। नहर में एक सांभर, जंगली सूअर, कुत्ते और जहरीले सांप के शव भी मिले हैं। नहर में पानी का बहाव पिछले कई दिनों से बंद है। मृत जीवों के शवों से आसपा

स्थानीय लोगों ने पानी प्रदूषित होने की आशंका जताते हुए इसकी छानबीन कराने की मांग की है। हालांकि, मछलियों और अन्य जीवों की मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

नंगल से कीरतपुर साहिब तक जाने वाली पंजाब सरकार की आनंदपुर हाइडल नहर पिछले अनेक दिनों से तकनीकी कारणों के चलते बंद है। पानी का बहाव रुकने के बीच ग्राम बंदलहिड़ी के पास साइफन नंबर 1 और 2 में हजारों मरी हुई मछलियां मिलीं। इसके साथ ही वहां एक सांभर, जंगली सूअर, कुत्तों और जहरीले सांप के शव भी पाए गए। मृत जीवों के शवों से आसपास दुर्गंध फैल रही है।

विज्ञापनIn-Article Banner

नहर में पूजा सामग्री और घरेलू कचरा भी मिला

स्थानीय लोगों और समाजसेवियों के मुताबिक, नहर में जगह-जगह पूजा सामग्री, देवी-देवताओं की तस्वीरें और घरेलू कचरा पड़ा है। उनका कहना है कि छठ पूजा और दिवाली के दौरान लोगों ने नहर में पूजा सामग्री और कचरा फेंका था। ऐसे में पानी की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है।

इस नहर का पानी आसपास के अनेक गांवों में इस्तेमाल होता है। कृषक भी इसी पानी से खेतों की सिंचाई करते हैं। ऐसे में पानी की गुणवत्ता को लेकर फिक्र जताई जा रही है।

समाजसेवी प्रभात भट्टी और अभि राणा ने प्रशासन से नहर में पड़े मृत जीवों के शवों को तत्काल हटाने और पानी के सैंपल लेकर छानबीन कराने की मांग की है। उन्होंने जीवों की मृत्यु के कारणों का पता लगाने के साथ जल स्रोतों में पूजा सामग्री और कचरा न डालने हेतु लोगों को जागरूक करने की भी अपील की है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट