- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Rotary Club Amritsar West Organised A Blood Donation Camp And Collected 71 Units Of Blood.
रोटरी क्लब अमृतसर वेस्ट की ओर से गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को समर्पित ब्लड डोनेशन कैंप और थैलेसीमिया अवेयरनेस प्रोग्राम करवाया गया। इसमें डोनर्स ने 71 यूनिट रक्तदान किया। आयोजन का मकसद थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और परिवारों को मॉडर्न ट्रीटमेंट, बोन मैरो ट्रांसप्लांट व फाइनेंशियल हेल्प के स्रोतों बारे जागरूक करना था।
इस घटनास्थल पर 25 से ज्यादा थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे परिवारों समेत पहुंचे। परिवारों की फ्री एचएलए स्क्रीनिंग भी हुई, जिससे बोन मैरो ट्रांसप्लांट हेतु संभावित डोनर की पहचान करने और ट्रीटमेंट आगे बढ़ाने में सहूलियत मिलेगी।
चीफ गेस्ट रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3070 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनिल सिंघल ने बताया कि रोटरी पीड़ित बच्चों व परिवारों की सहायता हेतु हरसंभव प्रयास करेगा। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट 3070 के समस्त स्कूलों व कॉलेजों में फ्री थैलेसीमिया स्क्रीनिंग प्रोजेक्ट शुरू करने का आश्वासन दिया। एक्सपर्ट डॉ. गौरव खार्या ने मॉडर्न ट्रीटमेंट और बोन मैरो ट्रांसप्लांट में हुई तरक्की की सूचना दी।
गवर्नर अनिल सिंघल ने चार समाजसेवियों को सम्मानित किया। इनमें 125 बार ब्लड प्रोडक्ट्स देने वाले राजेश सिधाना, थैलेसीमिया वेलफेयर सोसाइटी के जरिए ब्लड चढ़ाने व बोन मैरो ट्रांसप्लांट में सहायता करने वाले सतनाम सिंह, इंसानियत एनजीओ के कुलवंत सिंह गिल और दिव्यांग होने के बाद भी रक्तदान करने वाले भूपिंदर सिंह शामिल रहे।
कार्यक्रम में पीडीजी डॉ. पीएस ग्रोवर, प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. नरेश ग्रोवर, जोनल चेयरमैन डॉ. जसप्रीत सिंह ग्रोवर (संचालन), नोडल ऑफिसर डॉ. संदीप अग्रवाल और विभिन्न एनजीओज के रिप्रेजेंटेटिव्स मौजूद रहे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







