• Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • The Salary Of Sanitation Workers And Sewermen Will Increase To Rs 18,000 Per Month, But The Corporation Will Have An Annual Burden Of Rs 10.89 Crore.

दिनेश वर्मा | लुधियाना शहर की सफाई और सीवरेज व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले 1,750 ठेका (डीसी रेट) कर्मियों हेतु बड़ी राहत भरी खबर है। शहर निगम लुधियाना के 1,178 सफाई सेवकों और 572 सीवरमैन का मासिक वेतन बढ़कर अब 18,000 रुपए प्रति माह होने जा रहा

हालांकि, इस फैसले को लागू करने में निगम की सुस्त कार्यप्रणाली भी उजागर हुई है। पंजाब सरकार के स्थानीय निकाय महकमा ने लगभग चार महीने पहले (27 जुलाई 2026) ही वेतन संशोधन के आदेश जारी कर दिए थे, परंतु निगम के दफ्तरों में नोटिंग-ड्राफ्टिंग के लंबे खेल की वजह से कर्मचारियों को अब तक बढ़ी हुई तनख्वाह का इंतजार करना पड़ा है।

अब जाकर यह प्रस्ताव वित्त एवं ठेका कमेटी (एफएंडसीसी) की मीटिंग में अंतिम मंजूरी से पास हो गया है। इस निर्णय के पश्चात जहां एक ओर 1,750 परिवारों की आर्थिक हालत में सुधार होगा, वहीं दूसरी ओर पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे शहर निगम के खजाने पर हर महीने 90,77,856 रुपए (लगभग 90.78 लाख रुपए) का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

विज्ञापनIn-Article Banner

सालाना खर्च पर अब अतिरिक्त खर्च 10 करोड़ 89 लाख 34 हजार 272 रुपए बढ़ेगा। इसके साथ ही निगम के अधिकारियों की लेटलतीफी भी उजागर हो गई है कि सरकार ने अपने पत्र में साफ निर्देश दिए थे कि संशोधित वेतन 1 अगस्त 2026 से लागू किया जाए।

इसके बावजूद क्लर्क, अकाउंटेंट, डीसीएफए, जॉइंट कमिश्नर, कमिश्नर और मेयर की टेबलों पर फाइल घूमने में ही तकरीबन चार महीने का समय लग गया। सरकारी आदेशों के तहत यह वेतन वृद्धि 1 अगस्त 2026 से लागू मानी जानी है। नवंबर महीना समाप्त होने को है, ऐसे में निगम प्रशासन के सामने पिछले चार महीनों (अगस्त से नवंबर) के करीब 3.63 करोड़ रुपए के बकाया एरियर का भुगतान करने की भी बड़ी चुनौती होगी।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर