- Hindi News
- Business
- Gold & Silver Prices Surge In India | Market Rates Update 2026
सोना-चांदी के दाम मेंआज यानी 26 नवंबर को बढ़त है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,944 रुपए महंगा होकर 1.23 लाख रुपए पर पहुंच गया है। एक किलो चांदी की कीमत आज 3,988 रुपए बढ़कर 1.47 लाख रुपए हो गई है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक लगातर कमी की वजह से अब सोने-चांदी में खरीदारी बढ़ने लगी है, इससे आने वाले दिनों में इसके दामों में बढ़त देखने को मिल सकती है। हालांकि इनमें अभी एकमुश्त खरीदारी या निवेश से बचना चाहिए।
इससे पहले कल चांदी 9,680 रुपए सस्ती होकर 1.43 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई थी। यह पिछले 13 महीने में चांदी का सबसे कम भाव था। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत भी 3,907 रुपए घटकर 1.21 लाख रुपए पर आ गई थी।
अलग-अलग शहरों में दाम अलग होने की 4 वजहें
- ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: एक शहर से दूसरे शहर सोना ले जाने में ईंधन और सुरक्षा खर्च जुड़ता है, जिससे दूरी बढ़ने पर कीमत बढ़ते हैं।
- खरीदारी की मात्रा: दक्षिण भारत में ज्यादा खपत (लगभग 40%) की वजह से ज्वेलर्स बड़ी खरीद करते हैं, लेकिन छूट का फायदा सीमित रहता है।
- लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: राज्य और शहर के ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग-सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं।
- पुराना स्टॉक और खरीद कीमत: ज्वेलर्स का खरीदी रेट तय करता है कि वे ग्राहकों को कितनी कीमत में बेचेंगे।
सोने की खरीदारी किश्तों में करें
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया मानते हैं कि सोने-चांदी की खरीदारी किश्तों में करें। कुछ अभी खरीद लें और कुछ-कुछ 15-20 दिन के अंतराल पर। निवेश के लिए एक-दो महीने के बजाय 6 महीने से लेकर एक वर्ष तक का सोच कर खरीदारी करें।
ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान
- सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक अर्थात कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।
- कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत अनेक सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।
असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
- मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है।
- आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है।
- स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है।
- क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।







