जालंधर | रामामंडी चौक से होशियारपुर रोड की ओर खेरा पेट्रोल पंप के पास खेरा एन्क्लेव के मुख्य गेट के सामने सड़क के बीचों-बीच बना गहरा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों हेतु खतरा बन गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह गड्ढा इतना गहरा है कि रात के समय या तेज रफ्तार में गुजरते वाहनों के लिए दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। कहा गया कि हाल ही में एक बुजुर्ग राहगीर गड्ढे में गिरते-गिरते बचा और गंभीर चोट से बाल-बाल बच गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसे मुश्किल से बाहर निकाला। घटना के पश्चात आसपास के निवासियों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। समाजसेवी विनय अग्रवाल ने कहा कि इस मार्ग पर जगह-जगह छोटे खड्डे हैं, जिन्हें पैचवर्क से ठीक किया जा सकता है और नई सड़क बनाने की जरूरत नहीं है, जिससे सार्वजनिक धन की बचत होगी। स्थानीय लोगों ने शहर निगम से जल्द कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।
सड़क पर पड़े गड्ढे को ठीक किया जाए
जालंधर | रामामंडी चौक से होशियारपुर रोड की ओर खेरा पेट्रोल पंप के पास खेरा एन्क्लेव के मुख्य गेट के सामने सड़क के बीचों-बीच बना गहरा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों हेतु खतरा बन गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह गड्ढा इतना गहरा है कि रात के समय या तेज रफ्तार में गुजरते वाहनों के लिए दुर्घटना की…
EEditor
17 नव॰ 2026, 09:24 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






