जालंधर | मास्टर तारा सिंह शहर में वार्ड-30 की पार्षद डॉ. जसलीन सेठी ने इलाका में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों और पार्क में लगाए जा रहे ट्यूबवेल के कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बीच उन्होंने ठेकेदारों और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण सामग्री और काम की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता न किया जाए एवं निर्धारित मानकों का पूरा पालन सुनिश्चित हो। डॉ. जसलीन सेठी ने कहा कि विकास कार्यों पर जनता के कर का पैसा खर्च होता है, इस कारण हर काम टिकाऊ होना चाहिए और तय मापदंडों के अनुरूप पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही या घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायत मिलती है तो संबंधित ठेकेदारों और अफसरों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
सड़क व ट्यूबवेल कार्यों का किया निरीक्षण
जालंधर | मास्टर तारा सिंह शहर में वार्ड-30 की पार्षद डॉ. निरीक्षण के बीच उन्होंने ठेकेदारों और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण सामग्री और काम की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता न किया जाए एवं निर्धारित मानकों का पूरा पालन सुनिश्चित हो।
EEditor
17 नव॰ 2026, 09:24 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






