जालंधर | जिले में एनएमएमएस/पी.एस.टी.एस .ई. आठवीं) और पी.एस.टी.एस.ई. (दसवीं) की 22 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होने वाली परीक्षाओं को देखते हुए परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में प्रतिबंध लागू किए गए हैं। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अमनिंदर कौर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी कर कहा कि निर्धारित दायरे में परीक्षार्थियों, परीक्षा ड्यूटी पर तैनात अफसरों/कर्मियों और अधिकृत व्यक्तियों के अलावा किसी भी गैर-संबंधित व्यक्ति के एकत्र होने पर रोक रहेगी। प्रतिबंध परीक्षा ड्यूटी स्टाफ, पुलिस कर्मियों और प्रशासन द्वारा अधिकृत ड्यूटी पर लगे व्यक्तियों पर लागू नहीं होगा।