- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Seth Hukam Chand School's Junior And Senior Team First
भारत विकास परिषद आस्था शाखा ने पंचवटी मंदिर, बस्ती गुजा में भारत को जानो सवाल मंच तथा श्री गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस पर हिंदी व पंजाबी डिक्लेमेशन प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलशन अरोड़ा ने की। शुभारंभ जीडी कुंद्रा (गोल्डन मेंबर) और पंचवटी गौशाला के प्रधान लक्की मल्होत्रा ने किया। प्रतियोगिताओं में शिव देवी गर्ल्स हाई स्कूल, सेठ हुक्म चंद स्कूल, शिव ज्योति पब्लिक स्कूल और जालंधर मॉडल स्कूल ने भाग लिया।
भारत को जानो के प्रकल्प मुख्य विक्रम अरोड़ा और डिक्लेरेशन के प्रकल्प मुख्य मनोज हांडा ने आयोजन संचालन किया। निर्णायकों ने परिणाम घोषित किए। भारत को जानो में सेठ हुक्म चंद स्कूल की जूनियर व सीनियर टीमों ने पहला स्थान प्राप्त किया। डिक्लेरेशन में हिंदी वर्ग में पहला स्थान सेठ हुक्म चंद स्कूल और पंजाबी वर्ग में पहला स्थान शिव ज्योति पब्लिक स्कूल को मिला।
अन्य टीमें दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। चयनित टीमें रविवार को फगवाड़ा पिरामिड में होने वाले प्रांतीय फाइनल में भाग लेंगी। कार्यक्रम में कुलदीप जैन, बी बी मल्होत्रा, अनिल कपूर, राजीव चोपड़ा, राजीव वर्मा, कुकु भारद्वाज, विनोद कुमार, राज शर्मा, राकेश भारद्वाज और कुकु भारद्वाज उपस्थित रहे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







