- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- A Grand Prabhat Pheri Was Taken Out From Shri Ram Janaki Balaji Temple And Was Welcomed With A Shower Of Flowers.
लुधियाना| कार्तिक मास के उपलक्ष्य में श्री राम जानकी बालाजी मंदिर कमेटी द्वारा भव्य प्रभात फेरी का कार्यक्रम किया गया। मंदिर परिसर से विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात शुरू हुई यह फेरी न्यू अंबेडकर शहर और सम्राट कॉलोनी से होते हुए समाजसेवी मनोज सिंह के आवास पर प
समागम में कथा व्यास पंडित अवधेश पाण्डेय ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बताया कि प्रभात फेरी समाज में धर्म, संस्कृति और संस्कारों के प्रति चेतना जगाती है। उन्होंने बताया कि मानव जीवन का उद्देश्य मात्र भौतिक संसाधनों का संचय करना नहीं है बल्कि ईश्वर भक्ति, पुरुषार्थ और परोपकार के रास्ता पर अग्रसर होना है।
पंडित पाण्डेय ने बताया कि जिस तरह देह के निर्वाह हेतु भोजन अनिवार्य है उसी तरह आत्मिक शांति और सद्गति के लिए प्रभु का भजन भी जरूरी है। प्रभात फेरी दैनिक भागदौड़ के बीच व्यक्ति को ईश्वर स्मरण की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर श्री राम जानकी बालाजी मंदिर कमेटी के पदाधिकारी और भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।







