- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Will Unite The Traders Of The State
भारतीय व्यापार मंडल ने पंजाब के व्यापारियों को एकजुट करने का ऐलान किया है। व्यापारियों को लामबंद करने हेतु भारतीय व्यापार मंडल के पंजाब प्रेसिडेंट राजीव अनेजा की अध्यक्षता में स्थानीय क्लब में कार्यकारिणी मीटिंग हुई। जिसमें रणनीति तैयार की गई। अनेजा ने कहा कि शीघ्र ही इस रणनीति को लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मौजूदा सरकार के दौर में व्यापारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों को न तो सुरक्षा मिल रही है और न ही कारोबार हेतु बेहतर माहौल। टैक्स, लॉ एंड ऑर्डर और सरकारी पॉलिसीज को लेकर व्यापारी परेशान हैं।
अनेजा ने बताया कि पंजाब का व्यापारी आज सबसे अधिक परेशान है। आए दिन फिरौती, धमकियों और लूट की वारदातों से व्यापारी डर के साए में काम करने को मजबूर हैं और सरकार सुरक्षा देने में नाकाम रही है। इसी कारण पंजाब से बिजनेस और इंडस्ट्री बाहर जा रहे हैं, जिससे युवाओं का रोजगार भी प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ही व्यापारियों के हितों की रक्षा कर सकती है। भाजपा ने हमेशा व्यापारियों को सम्मान दिया है और कारोबार को बढ़ावा देने वाली पॉलिसीज बनाई हैं। भाजपा सरकार में व्यापारी सुरक्षित रहेंगे और व्यापार आगे बढ़ सकेगा।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







