पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के प्रति विमुक्त जातियों की नाराजगी अब खुलकर सड़कों पर आ गई है। सरकारी नौकरियों में आरक्षण समाप्त किए जाने और लंबे संघर्ष के बाद भी सुनवाई न होने से खफा बाबरिया समाज संगठन ने रविवार को विधानसभा स्पीकर कुल

सरकार की वादाखिलाफी से आक्रोशित समाज के लोगों ने महापंचायत में आगामी विधानसभा निर्वाचन के बीच आम आदमी पार्टी के पूर्ण बहिष्कार का ऐलान किया। इसी बीच लोगों ने बाबा गोसाईं की सौगंध खाते हुए यह कड़ा संकल्प लिया कि यदि समाज का कोई भी व्यक्ति 'आप' का समर्थन करता है, तो उसे समाज का गद्दार माना जाएगा।

दो प्रतिशत आरक्षण खत्म करने से युवाओं का भविष्य अधर में

विज्ञापनIn-Article Banner

बाबरिया समाज सहित सांसी, बाजीगर, बंजारे व अन्य विमुक्त जातियों के संयुक्त मोर्चे के नेताओं ने सरकार पर गंभीर इल्जाम लगाए। उन्होंने कहा कि पंजाब में विमुक्त जातियों के युवाओं को सरकारी नौकरियों में दो प्रतिशत आरक्षण मिलता था, जिसे मौजूदा सरकार ने सितंबर 2022 में एक पत्र जारी कर छीन लिया। सरकार के इस निर्णय से भर्ती के लिए काउंसलिंग पूरी कर चुके सैकड़ों युवा नौकरी से वंचित रह गए और हजारों युवाओं को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

सड़क से जेल तक संघर्ष, फिर भी सरकार बेपरवाह

नेताओं ने रोष जताते हुए बताया कि आरक्षण बहाली की मांग को लेकर समाज ने लंबे वक्त तक आंदोलन किया और जेलें भी काटीं, परंतु सरकार ने उनकी पीड़ा पर कोई ध्यान नहीं दिया। सरकार की इसी बेरुखी और अनदेखी से नाराज होकर अब आर-पार की लड़ाई और बहिष्कार का रास्ता चुना गया है।

अब न ज्ञापन देंगे और न ही समर्थन, अन्य समाज भी करेंगे ऐलान विमुक्त जातियों के मुख्य नेताओं वाहेगुरु सिंह काबलवाला, डॉ. बलविंदर सिंह और अन्य ने स्पष्ट किया कि अब विमुक्त जातियों के लोग सरकार से जुड़े किसी भी नेता को अपनी मांगों का ज्ञापन नहीं सौंपेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि बाबरिया समाज के पश्चात अब आने वाले दिनों में सांसी और बाजीगर समाज भी बड़े स्तर पर महापंचायतें आयोजित कर आम आदमी पार्टी के बहिष्कार का औपचारिक ऐलान करेंगे।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट