- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- Tarn Taran Crime: Youths Attacked While Bathing At Motor In Goindwal
गोइंदवाल साहिब में मोटर पर नहा रहे दो युवकों के साथ मारपीट का प्रकरण सामने आया है। इल्जाम है कि हथियारों से लैस कुछ लोग घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों दोस्तों पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों युवकों को चोटें आईं, जबकि एक को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया
घटना के पश्चात अभियुक्त धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर प्रकरण की जांच कर रही है।
मोटर पर नहा रहे थे दोनों दोस्त
डीएसपी गोइंदवाल हरमीक सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस को दी शिकायत में हरविंदर सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह, निवासी गोइंदवाल साहिब ने कहा कि वह अपने दोस्त रुपिंदर सिंह के साथ मोटर पर नहाने गया था। दोनों वहां नहा रहे थे, तभी कुछ लोग हथियार लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए।
हरविंदर के इल्जाम के अनुसार, नछत्तर सिंह उर्फ बिल्ला, जुगराज़ सिंह उर्फ जोरा, शेरा, चिट्टी और 6-7 अज्ञात लोगों ने दोनों दोस्तों के साथ मारपीट की। इसी बीच उन्हें चोटें आईं। इसके बाद अभियुक्त उन्हें धमकियां देते हुए वहां से चले गए। हरविंदर को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।
11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
हरविंदर ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीएसपी के मुताबिक, पुलिस ने शिकायत के आधार पर 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
नामजद आरोपियों के साथ अज्ञात लोगों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस पुरानी रंजिश के पहलू से भी जांच कर रही है।







