- Hindi News
- Business
- Tata Sons Controversy | Jimmy Tata Supports Chairman N Chandrasekaran
रतन टाटा के छोटे भाई जिमी टाटा ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का सपोर्ट करते हुए नोएल टाटा पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि नोएल टाटा ट्रस्ट में अपने परिवार के सदस्यों को शामिल कर टाटा संस पर कंट्रोल हासिल करने की कोशिश कर रहे।
इसके अलावा 85 साल के जिमी टाटा ने होल्डिंग कंपनी टाटा संस की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन भी किया है। वहीं टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा इसका विरोध कर रहे हैं।
1989 से सर रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं जिमी टाटा
जिमी टाटा 1989 से सर रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं और टाटा संस में उनकी 0.81% हिस्सेदारी है। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, उन्होंने टाटा संस की लिस्टिंग को ग्रुप के गवर्नेंस स्ट्रक्चर को बहाल करने, जवाबदेही तय करने और प्राइवेसी समाप्त करने हेतु बेहद आवश्यक कहा है।
जिमी टाटा ने बताया कि ट्रस्ट्स के भीतर हालिया घटनाक्रमों को देखते हुए टाटा संस की लिस्टिंग और भी आवश्यक हो गई है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के तहत टाटा संस की पब्लिक लिस्टिंग होनी ही चाहिए।
जिमी टाटा के बयान की 3 बड़ी बातें…
1. आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन में बदलाव की जरूरत
जिमी टाटा ने कहा कि हालिया घटनाक्रमों ने टाटा संस की लिस्टिंग को और भी जरूरी बना दिया है। उन्होंने बताया कि लिस्टिंग से प्राइवेसी का माहौल खत्म होगा और जवाबदेही तय होगी।
इसके अलावा वेलफेयर ट्रस्ट और टाटा संस के कॉमर्शियल ऑपरेशंस के बीच 1989 से पहले जैसा अलगाव बहाल करने हेतु आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन (AoA) में बदलाव करने होंगे।
2. ट्रस्ट में परिवार के लोगों को भरने का आरोप
- जिमी टाटा ने मौजूदा टाटा ट्रस्ट्स चेयरमैन नोएल टाटा के परिवार के सदस्यों की ट्रस्ट में बढ़ती मौजूदगी पर चिंता जताई।
- हाल के दिनों में जो हुआ है, उससे ट्रस्ट में मौजूदा टाटा ट्रस्ट्स चेयरमैन के परिवार के सदस्यों को भरा जा रहा है।
- इसके जरिए टाटा संस पर एक ऐसा कंट्रोल हासिल किया जा रहा है, जो ट्रस्ट की स्थापना करने वालों का कभी इरादा नहीं था।
3. 2013-14 के बदलावों की आलोचना की
जिमी टाटा ने तर्क दिया कि मूल ट्रस्ट पब्लिक वेलफेयर हेतु बनाए गए थे और ट्रस्टी सिर्फ पब्लिक एसेट के कस्टोडियन हैं, न कि ट्रस्ट या उसकी शेयरहोल्डिंग के मालिक।
उन्होंने 2013-14 में आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन में किए गए बदलावों की आलोचना की। उनका मानना है कि इन बदलावों ने सारी शक्तियां टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन के हाथों में दे दीं और सामूहिक फैसले लेने की प्रोसेस को कमजोर किया।
RBI तय समयसीमा में लिस्टिंग कराए, सरकार भी दखल दे
जिमी टाटा ने बताया कि RBI को बिना किसी देरी के लिस्टिंग हेतु सख्त समयसीमा लागू करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ग्रुप को तोड़ने की अनुमति न दी जाए।
इसके अलावा उन्होंने सरकार और चैरिटी कमिश्नर से भी भारत के लोगों की भलाई के लिए स्थापित इन ट्रस्टों के मूल उद्देश्यों की रक्षा हेतु हस्तक्षेप करने की अपील की है।
क्या होता है आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन?
यह किसी भी कंपनी की 'नियमावली' या संविधान होता है। इसमें लिखा होता है कि फर्म का कामकाज कैसे चलेगा, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और चेयरमैन के पास क्या अधिकार होंगे और बड़े फैसले कैसे लिए जाएंगे। इसी नियमावली में 2013-14 में हुए बदलावों पर जिमी टाटा ने प्रश्न उठाए हैं।
टाटा संस की लिस्टिंग क्यों है चर्चा में?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, बड़ी नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) को शेयर बाजार में लिस्ट होना आवश्यक है। टाटा संस भी इसी कैटेगरी में आती है, जिसे लेकर ग्रुप के भीतर लिस्ट होने या न होने पर मतभेद चल रहे हैं।
बिजनेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
टाटा संस की लिस्टिंग पर ट्रस्ट और बोर्ड में खींचतान: नोएल टाटा बोले- शेयर बाजार में उतरे तो मुनाफे की होड़ बढ़ेगी, दान पीछे छूटेगा
टाटा ग्रुप की प्रमुख कंपनी 'टाटा संस' को शेयर बाजार लिस्ट करने की चर्चाओं पर टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि अगर कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट हुई, तो इससे टाटा ग्रुप के काम करने का पुराना तरीका और सिद्धांत बदल सकते हैं।
नोएल टाटा ने कहा कि पब्लिक होने के पश्चात जब कंपनी के 30 से 40 हजार नवीन शेयरधारक बन जाएंगे, तो फिर समाज सेवा और दान के बजाय केवल मुनाफा कमाने पर जोर बढ़ जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…
सरकार ने बजट 2027-28 की तैयारी शुरू की: सीतारमण ने अर्थशास्त्रियों से सुझाव लिए, 1 फरवरी को पेश होगा
बिजनेस- कॉपी लिंक
सेंसेक्स 512 अंक ऊपर 82,105 पर बंद: निफ्टी भी 147 अंक चढ़कर 25,291 पर पहुंचा; बैंकिंग और FMCG शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही
बिजनेस- कॉपी लिंक
इस हफ्ते शेयर बाजार में निवेश के दो बड़े मौके: महानदी कोलफील्ड्स और क्रिस्टल क्रॉप IPO खुलेगा; जानें जरूरी बातें
बिजनेस- कॉपी लिंक
महंगे ईंधन-बिजली का असर, थोक महंगाई लगातार तीसरे महीने बढ़ी: सितंबर में 11.39% पर थी; खाने-पीने की चीजों की कीमतों में मामूली राहत
बिजनेस- कॉपी लिंक







