- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- NHM Workers On Strike For Three Months, Health Services Affected
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत काम करने वाले कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल तीसरे महीने भी जारी है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर शुक्रवार को कर्मियों ने धरना देकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि मांगों पर गंभीरता न दिखने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
एनएचएम कर्मचारी यूनियन पंजाब के आह्वान पर सीएचओ, एएनएम, आरबीएसके टीमें, एएमओ, स्टाफ नर्स, फार्मेसी अधिकारी, टीबी स्टाफ, लैब टेक्नीशियन, आईडीएसपी, पीएनडीटी और दफ्तरी स्टाफ सहित विभिन्न कैडर हड़ताल में शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि 54 से ज्यादा बैठकों के बाद भी समाधान नहीं निकला। वहीं, हड़ताल के चलते लगभग 2,000 आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी, नियमित पड़ताल, दवा वितरण और शुगर, रक्तचाप, कैंसर व टीबी की पड़ताल प्रभावित हुई है।
27,000 आंगनवाड़ी केंद्रों और 20,000 सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों में बच्चों की स्वास्थ्य छानबीन, हीमोग्लोबिन परीक्षण और एनीमिया संबंधी गतिविधियों पर भी असर बताया गया। यूनियन ने मांगों में वेतन सुरक्षा के साथ नियमितीकरण और समान काम हेतु समान वेतन को प्रमुख कहा।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







