लुधियाना| गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज (जीएनडीईसी) में पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम-2026 के तहत स्कूल शिक्षकों हेतु एनर्जी स्मार्ट इंडिया: टिकाऊ भविष्य हेतु एलईडी लाइटों की मरम्मत एवं पुनः उपयोग विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम

उद्घाटन सत्र में एप्लाइड साइंसेज महकमा की मुख्य डॉ. हरप्रीत कौर ग्रेवाल ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ. राजवीर कौर ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर जानकारी दी। इस अवसर पर जिला कोऑर्डिनेटर सरदार जसवीर सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यशाला में जिला लुधियाना के विभिन्न स्कूलों से 60 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया।

विशेषज्ञों ने ऊर्जा संरक्षण, ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर सत्र लिए तथा एलईडी लाइटों की मरम्मत और पुनः उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण कराया। डॉ. अरविंद डिंगरा, प्रो. जीएस सोढ़ी, इंजीनियर रणजीत सिंह, प्रभदीप सिंह और युवराज सिंह ने विशेषज्ञ के रूप में योगदान दिया।

विज्ञापनIn-Article Banner

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर