लुधियाना| फोकल पॉइंट इलाका में एक होटल में भारतीय जनता पार्टी की मीटिंग आयोजित हुई, जिसमें लुधियाना पूर्वी के फोकल पॉइंट सर्कल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील मौदगिल और दिल्ली से पहुंची विधायिका शिखा राय ने सर्कल प्रधान अंकुर वर्मा के साथ चर्चा के पश्चात नई टीम को जिम्मेदारियां सौंपीं। संगठन में अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं, महिलाओं और विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की बात कही गई। घोषणा के मुताबिक लल्लन मिश्रा को सीनियर उपप्रधान बनाया गया। दारा सिंह, भूषण गर्ग, सौरभ मित्तल, नितिन सिंगला और नीरज श्रीवास्तव उपप्रधान नियुक्त हुए। सुमित बेदी और अश्विनी नारंग (आशू) को महासचिव, अमरदीप राणा को आईटी इंचार्ज, गुरमीत सिंह को को-आईटी इंचार्ज, अभिमन्यु गौर को सोशल मीडिया और को-आईटी इंचार्ज और पूर्णचंद गर्ग को कोषाध्यक्ष बनाया गया। नीरज पाल, मोनिका शर्मा, गोविंदा गौतम, संदीप प्रजापति, दीपक पुरी (दीपू), बासुकीनाथ सिंह और मुबारक अंसारी को विभिन्न मोर्चों का प्रधान नियुक्त किया गया। आयोजन में जितेन्द्र मित्तल सहित पार्टी पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।