- Hindi News
- Local
- Haryana
- Yamunanagar
- Harpal Kaur Visits Kapalmochan Yamunanagar | Bhagwant Mann Mother Prayer
तीर्थराज श्रीकपालमोचन में पूजा-अर्चना करने पहुंचीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की माता हरपाल कौर।
यमुनानगर के तीर्थराज श्रीकपालमोचन में चल रहे मेले के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की माता हरपाल कौर ने धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। कार्तिक मास की सुंदर दूज पर वह यहां पहुंचीं और अलग-अलग सरोवरों में आचमन कर परिवार की खुशहाली
इस बार उनकी धार्मिक यात्रा की शुरुआत सूरजकुंड सरोवर से हुई। यहां पूजा-अर्चना करने के पश्चात उन्होंने अन्य पवित्र सरोवरों में भी आचमन किया। इसके बाद बाबा दुधाधारी की मजार पर पहुंचकर माथा टेका। जानकारी दी जाता है कि हरपाल कौर ने अपने बेटे भगवंत मान की शादी के लिए बाबा दुधाधारी के दरबार में मन्नत मांगी थी।
तीर्थराज श्रीकपालमोचन में पूजा-अर्चना करने पहुंचीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की माता हरपाल कौर।
पोते के जन्म पश्चात भी टेका था माथा
मन्नत पूरी होने पर वह अगले वर्ष यहां आभार जताने पहुंची थीं। पोते के जन्म के पश्चात भी उन्होंने सूरजकुंड सरोवर में माथा टेककर बाबा का आशीर्वाद लिया था। धार्मिक यात्रा के अगले पड़ाव में वह गुरुद्वारा पहली और दसवीं पातशाही साहिब पहुंचीं। यहां गुरुद्वारा प्रबंधन और हैड ग्रंथी की ओर से उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जाट धर्मशाला परिसर में स्थित धन्ना भगत मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर भी उन्होंने शीश नवाया।
श्रीकपालमोचन श्राइन बोर्ड कार्यालय में पहुंचने पर नायब तहसीलदार रविंद्र कौशिक ने प्रशासन की ओर से हरपाल कौर को स्मृति चिह्न भेंट किया। इसके बाद उन्होंने सर छोटूराम जाट धर्मशाला में जलपान किया। यहां धर्मशाला के सदस्यों ने शॉल और स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया। पूरी धार्मिक यात्रा के बीच उन्होंने सादगी के साथ विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन किए।







