पंजाबपठानकोट में GRP-RPF ने स्टेशन पर चलाया सर्च ऑपरेशन:प्लेटफॉर्म से लेकर पार्सल ऑफिस पूरा खंगाला, मुसाफिरों को भी किया जागरूक
संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म, पार्सल कार्यालय, मोटरसाइकिल और टैक्सी स्टैंड, वेटिंग हॉल और सर्कुलेटिंग एरिया की तलाशी ली। जीआरपी पठानकोट के थाना प्रभारी एसएचओ सुखविंदर सिंह सरां ने जानकारी दी कि अभियान से पहले पुलिसकर्मियों को ट्रेनों में चोरी और गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के बारे में सूचना दी गई।


