प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन पर चंडीगढ़ में पेश होने के बजाय मोगा से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने जांच एजेंसी से पेशी हेतु छूट (मोहलत) मांगी है। विधायक ने इसके पीछे आज मोगा में आयोजित पार्टी की मेगा रैली में अपनी अनिवार्

क्या है पूरा मामला ED ने मोगा जिले में नेशनल हाईवे 754-A के निर्माण हेतु अधिग्रहित की गई जमीन के मुआवजे में कथित हेराफेरी और सरकारी व संस्थागत जमीनों के फर्जी हस्तांतरण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग प्रकरण में यह समन जारी किया है। इससे पहले 4 नवंबर को एजेंसी ने विधायक, उनके परिजनों और करीबियों से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। मामले में एजेंसी ने विधायक के पति राकेश अरोड़ा को 25 नवंबर को पूछताछ हेतु बुलाया था, जबकि धर्मकोट से AAP विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ढोंस को 27 नवंबर को तलब किया गया है। AAP ने उठाए थे समन की टाइमिंग पर प्रश्न समन जारी होने के पश्चात से ही आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार पर हमलावर है। पार्टी का इल्जाम है कि मोगा रैली को प्रभावित करने और नेताओं पर दबाव बनाने के मकसद से जानबूझकर 26 नवंबर की तारीख चुनी गई है। वहीं, डॉ. अमनदीप कौर पहले ही इन आरोपों को राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई बता चुकी हैं।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर