पंजाब सांझीवालता दल ने रूपनगर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। ग्राम समुंदड़ियां में हुई बैठक में पार्टी प्रत्याशी गौरव राणा को ग्रामीणों का समर्थन मिला। पार्टी की स्टेट कोर कमेटी के सदस्य अमितोज सिंह मान और गौरव राणा ने लोगों की

अमितोज सिंह मान ने बताया कि पार्टी अपने लिखित चुनावी एजेंडे में आम लोगों को मुफ्त रेत देने की नीति शामिल कर रही है। उन्होंने बताया कि साल 2007 से पहले गांवों में लोगों को मुफ्त रेत मिलती थी। पार्टी इस व्यवस्था को फिर से लागू करने की कोशिश करेगी।

बोले-संसाधनों का पहला अधिकार प्रदेश

विज्ञापनIn-Article Banner

मान ने बताया कि पंजाब के प्राकृतिक संसाधनों पर पहला अधिकार प्रदेश के लोगों का होना चाहिए। निर्माण सामग्री देने हेतु तीन श्रेणियां बनाई जाएंगी। इनमें छोटे आवासीय मकान, दुकानें और बड़ी व्यावसायिक इमारतें शामिल होंगी।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में छोटे मकान बनाने वाले परिवारों को रेत और बजरी देना सरकार की जिम्मेदारी होगी। इसके लिए एजेंडे में केवल नक्शा फीस लेने का प्रस्ताव भी शामिल है। सामान्य परिवार को मिलेगा फायदा

मान ने दावा किया कि इस नीति से एक सामान्य परिवार को रेत की लागत में तीन से चार लाख रुपये तक की बचत हो सकती है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि रेत खनन से 21 हजार करोड़ रुपये की आमदनी के दावे किए गए थे। उनके अनुसार, सरकारी खजाने में 400 करोड़ रुपये से भी कम राशि पहुंची।

मीटिंग में गौरव राणा ने भी ग्रामीणों से अपने विचार साझा किए। इसमें पंचायत सदस्य, गांव के गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर