जालंधर वेस्ट, सेंट्रल और नॉर्थ विधानसभा क्षेत्रों से आप और कांग्रेस के पांच दर्जन से ज्यादा युवाओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। पार्टी के ​जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में आयोजित आयोजन में इन युवाओं को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम में भाजयुमो ज़िला प्रधान साहिल शर्मा, अरुण कालिया, माणिक तलवार, महामंत्री दविंदर भारद्वाज और दीपक तेलू सहित अनेक नेता मौजूद रहे।

नेताओं ने नए सदस्यों को पार्टी में उचित मान-सम्मान देने का भरोसा दिया। भाजपा में हरनीत सिंह, अमरिंदर सिंह, करण जोशी, गुरवीर सिंह और हिमांशु मकसूदां सहित दर्जनों युवा शामिल हुए। अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि पंजाब के युवा झूठे वादों से तंग आकर विकास, सुरक्षा, रोज़गार और नशामुक्त समाज हेतु भाजपा को विकल्प चुन रहे हैं।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर