- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pathankot
- Holi Heart Celebrates Pollution free Diwali
शिव शहर कॉलेज रोड स्थित यूनिक होली हार्ट स्कूल, पठानकोट में दीपावली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इसी बीच विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और रंग-बिरंगी वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों व प्रस्तुतियों में भाग लिया।
शिक्षकों ने बच्चों को दीपावली के धार्मिक व नैतिक महत्व के बारे में जानकारी देते हुए प्रदूषण-मुक्त और सुरक्षित दीपावली मनाने हेतु प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अनीता गुप्ता ने समस्त विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि दीपावली हमें अंधकार पर प्रकाश, नकारात्मकता पर सकारात्मकता और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देती है।







