- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pathankot
- 10 Matches Will Be Held In Shaheed Ram Singh Pathania Sports Fair
शहीद राम सिंह पठानियां मेमोरियल कमेटी डल्ला की विशेष मीटिंग गांव डल्ला के शहीद राम सिंह मैदान में हुई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी प्रधान अशोक कुमार, बरियाम डल्ला, परमजीत सिंह डल्ला और अन्य पदाधिकारियों ने की। बैठक से पहले कमेटी पदाधिकारियों ने शहीद राम सिंह पठानियां की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इसी बीच देशहित में कार्य करने और युवाओं को नशों से दूर रखने का संकल्प लिया गया। बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि हर साल की प्रकार इस बार भी गांव के मैदान में 10 और 11 नवंबर को दो दिवसीय विशाल खेल मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें ओपन वॉलीबॉल, कबड्डी, लंबी दौड़, रस्साकशी सहित अन्य खेल मुकाबले करवाए जाएंगे। ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पंजाब भर से कई टीमों के भाग लेने की उम्मीद है। कमेटी के मुताबिक, ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 15 हजार रुपए और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 10 हजार रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार रुपए और ट्रॉफी तथा दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 15 हजार रुपए और ट्रॉफी दी जाएगी। लंबी दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 5,100 रुपए, दूसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 3,100 रुपए और तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 2,100 रुपए दिए जाएंगे। रस्साकशी प्रतियोगिता में विजेता टीम को 5,100 रुपए और उपविजेता टीम को 3,100 रुपए व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि खेल मेले का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशों से दूर रखना और उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है, ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके। इस अवसर पर कमेटी प्रधान अशोक कुमार, बरियाम डल्ला, परमजीत सिंह, हैप्पी सिंह, गिरदारी लाल, केशव दास, कर्म सिंह, धर्म पाल, देवेंद्र सिंह, दीपक डल्ला, सुरजीत सिंह डल्ला, बिशन सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।







