- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bathinda
- Bathinda Census 2027 Self Enumeration Launch | Online Portal Guide
बठिंडा में भारत की जनगणना-2027 के तहत घर बैठे अपनी और अपने परिवार की सूचना दर्ज कराने की स्व-गणना प्रक्रिया सोमवार यानि आज (16 नवंबर) से शुरू होगी। शहरवासी 30 नवंबर तक केंद्र सरकार के आधिकारिक पोर्टल **https://se.census.gov.in** पर जाकर ऑनलाइन अपनी
स्व-गणना में 40 सवालों के देने होंगे उत्तर
स्व-गणना के बीच नागरिकों को पोर्टल पर जनगणना से जुड़े 40 सवालों के उत्तर देने होंगे। इनमें परिवार और आवास से संबंधित निर्धारित जानकारियां शामिल होंगी। ऑनलाइन सूचना दर्ज करने के पश्चात नागरिकों को जनगणना की आगामी प्रक्रिया में भी सहयोग करना होगा। स्व-गणना की सुविधा 30 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। किसी प्रकार की दिक्कत या सूचना के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 पर संपर्क किया जा सकता है।
शहर निगम कार्यालय में विभिन्न संस्थाओं के प्रमुखों, अफसरों और कर्मियों के लिए जागरूकता तथा प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।
1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे गणनाकार जनगणना के दूसरे चरण के तहत 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक गणनाकार घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य करेंगे। इस दौरान उन परिवारों से भी आवश्यक जानकारी ली जाएगी, जिन्होंने ऑनलाइन स्व-गणना नहीं की होगी। पंजाब हेतु जनगणना की संदर्भ तिथि 5 जनवरी 2027 निर्धारित की गई है। इसके बाद छूटे हुए लोगों को शामिल करने हेतु 5 से 9 जनवरी तक संशोधन प्रक्रिया भी प्रस्तावित है। सुपरवाइजरों और गणनाकारों को सौंपे नियुक्ति पत्र शहर निगम कमिश्नर एवं प्रिंसिपल जनगणना अधिकारी लवजीत कलसी ने दूसरे चरण हेतु नियुक्त सुपरवाइजरों और गणनाकारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने अफसरों और कर्मियों को अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी, लगन और जिम्मेदारी के साथ निभाने के निर्देश दिए। साथ ही सुपरवाइजरों को अपने अधीन काम करने वाले गणनाकारों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने और निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा करवाने हेतु कहा। उन्होंने बताया कि जनगणना से मिलने वाला डाटा देश के विकास, शहरी योजना, बुनियादी सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए इस राष्ट्रीय कार्य में प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।
प्रिंसिपल जनगणना अफसर लवजीत कलसी ने दूसरे चरण हेतु नियुक्त सुपरवाइजरों और गणनाकारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







