भारत सरकार की ओर से जनगणना-2027 को डिजिटल तरीके से संपन्न करवाने के लिए इस बार नागरिकों को स्व-गणना की विशेष सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके तहत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक लोग घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार से संबंधित सूचना दर्ज कर सकेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा ने कहा कि जनगणना प्रक्रिया को आसान और सुचारू बनाने के उद्देश्य से पहली बार डिजिटल तकनीक को अपनाया जा रहा है। स्व-गणना के माध्यम से लोग जनगणना कर्मियों के घर पहुंचने का इंतजार किए बिना अपनी सुविधानुसार परिवार का विवरण ऑनलाइन भर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके लिए विशेष पोर्टल https://se.census.gov.in/ तैयार किया गया है। पोर्टल पर जानकारी भरकर जमा करवाने के पश्चात नागरिकों को एक विशेष स्व-गणना आईडी मिलेगी। इस आईडी को घर-घर आने वाले जनगणना कर्मियों को दिखाना होगा, ताकि ऑनलाइन दर्ज किए गए विवरणों का सत्यापन किया जा सके।

विज्ञापनIn-Article Banner

स्व-गणना करना अनिवार्य नहीं

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि स्व-गणना की अवधि खत्म होने के पश्चात 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनगणना कर्मी घर-घर जाकर लोगों से सूचना एकत्रित करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्व-गणना करना अनिवार्य नहीं है, बल्कि यह नागरिकों की सुविधा हेतु उपलब्ध करवाया गया एक विकल्प है।

नवीन सुविधा के प्रति जागरूक हों लोग

उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस नई सुविधा के प्रति जागरूक हों और अपने परिवार की सही तथा पूरी जानकारी दर्ज करवाने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े देश और प्रदेश के विकास की योजना बनाने, जनकल्याणकारी योजनाओं और भविष्य की नीतियों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाते हैं। अतः इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी बेहद आवश्यक है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट