अमृतसर| भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर जिले के समस्त 11 विधानसभा क्षेत्रों की प्रारंभिक फोटो मतदाता सूची वीरवार को प्रकाशित कर दी गई। अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी पल्लवी मिश्रा ने कहा कि पुनर्गठन के पश्चात पोलिंग स्टेशन बढ़कर 2249 हो गए हैं। सूची में कुल 18, 27,300 मतदाता (9, 40,749 पुरुष, 8, 86,503 महिलाएं व 48 थर्ड जेंडर) दर्ज हैं। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। 14, 15 व 29 नवंबर को बीएलओ बूथों पर बैठेंगे, जबकि अंतिम सूची 4 जनवरी 2027 को जारी होगी। मदद हेतु हेल्पलाइन 1950 उपलब्ध है।