• Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • The Impact Of The Department's Transfer And Promotion Schemes, Four Teachers Left The City And Two Returned, Creating A Shortage Of Teachers In Rural Areas.

राजिंदर पाहड़ा | अमृतसर शिक्षा महकमा ने पिछले 2 महीनों में टीचरों के प्रमोशन और ट्रांसफर की 7 लिस्टें जारी की हैं। जब भास्कर ने इन 7 लिस्टों को एक-एक नाम, स्कूल के नाम, गांव-शहर का एड्रेस मिलाकर अमृतसर का डेटा अलग छांटा, तो असली तस्वीर सामने आई। शिक्ष

10 नवंबर को जारी हुई इस नवीन लिस्ट में अमृतसर के गांवों से 17 इंग्लिश टीचर दूसरे जिलों में भेज दिए गए हैं, परंतु ग्राम के किसी भी स्कूल में एक भी नया इंग्लिश टीचर नियुक्त नहीं किया गया है। शहर से भी 4 टीचर दूसरे जिलों में भेजे गए हैं, जिनके मुकाबले 2 टीचर दूसरे जिलों से आए हैं।

हालांकि, ग्रामीण इलाकों से केवल ट्रांसफर हुए हैं, वहां कोई नवीन टीचर नहीं आया। सितंबर-अक्टूबर में जारी बाकी सब्जेक्ट्स की लिस्टों और 28 सितंबर की प्रमोशन लिस्ट को मिलाकर भले ही कागजों पर हिसाब बराबर दिखे, लेकिन क्लासरूम में 17 गांवों के बच्चों के लिए इंग्लिश का टीचर नहीं बचा है। यही वजह है कि ग्रामीण इलाकों में इंग्लिश सबसे कमजोर सब्जेक्ट माना जाता है ।

विज्ञापनIn-Article Banner

जिले के विषयवार ट्रांसफर आंकड़ों में अंग्रेजी की स्थिति सबसे चिंताजनक है। इस विषय के 21 अध्यापक अमृतसर से बाहर गए, जबकि दूसरे जिलों से मात्र 2 शिक्षक आए। गणित और विज्ञान विषयों में एक-एक अध्यापक की आमद दर्ज हुई। सामाजिक विज्ञान में भी शिक्षकों के आने-जाने का संतुलन नकारात्मक बताया गया है। ^जिले में हर विषय के अध्यापक उपलब्ध हैं। जिन स्कूलों से शिक्षकों के तबादले हुए हैं, वहां दूसरे शिक्षकों की तैनाती भी की गई है। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला महकमा के ध्यान में है। -हरजिंदर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी।

जीएमएस सरंगदेव, राजपूतां, बेगोवाल, जीएसएसएस चाविंडा देवी, जीएचएस कोट मेहताब, जीएमएस थथियां, जीएसएसएस जाब्बोवाल, जलाल उस्मान, रामदीवाली मुसलमाना, तेरसिक्का, चमियारी, विचोवा, बल्लरवाल, भिंडी सैदां, कोटली मल्लियां, भुट्टर धड़देव, माधु छांगा और सारंगरा सहित विभिन्न स्कूलों से अंग्रेजी शिक्षकों के तबादले किए गए हैं। सबसे अधिक 10 अध्यापक लुधियाना भेजे गए। इसके अतिरिक्त पटियाला में 3 और जालंधर, मोगा व रूपनगर में 2-2 अध्यापक ट्रांसफर हुए।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट