अमृतसर में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 8 किलो 409 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पहली कार्रवाई थाना भिंडी सैदां के इलाके में हुई, जहां पुलिस ने 7 किलो 904 ग्राम हेरोइन पकड़ी। वहीं, दूसरी कार्रवाई थाना घरिंडा के

पहले प्रकरण में इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर पुलिस पार्टी के साथ गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश कर रही थीं। इसी दौरान अड्डा भिंडी सैदां में मुखबिर से सूचना मिली कि अवान लखा सिंह फ्रंट रोड की तरफ से हेरोइन की खेप आ रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग शुरू की।

दो मोटरसाइकिल, सिम कार्ड और ट्रैकर डिवाइस जब्त

विज्ञापनIn-Article Banner

इसी बीच दो मोटरसाइकिल खड़ी मिलीं। उनके पास पराली की गांठों में पीले रंग की टेप से सील किया हुआ एक मोमी पैकेट मिला। पुलिस ने पैकेट की पड़ताल की तो उसमें 7 किलो 904 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मौके से 634 ग्राम पैकिंग सामग्री, दो मोटरसाइकिल, एक सिम कार्ड और एक ट्रैकर डिवाइस भी जब्त किया गया। इस प्रकरण में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

ग्राम खेहरा के खेतों से 505 ग्राम हेरोइन बरामद

वहीं, दूसरे मामले में एडीएस टीम घरिंडा में तैनात ASI हरप्रीत सिंह को जानकारी मिली कि ग्राम खेहरा के खेतों में एक पैकेट पड़ा है। इसके पश्चात एएसआई पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पैकेट को कब्जे में लेकर छानबीन की गई तो उसमें से 505 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने ड्रग किट से जांच के पश्चात NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर