बरनाला में दीपावली की रात 32 वर्षीय मजदूर की हत्या कर दी गई। अगले दिन सुबह उसका नग्न शव भदौड़ में तहसील कॉम्प्लेक्स के पास फूलके सरदारों की समाधियों के नजदीक मिला। मृतक के चेहरे और सिर पर पत्थरों से वार किए गए थे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान भदौड़ निवासी ‘बोहरी’ के रूप में हुई है। वह स्थानीय दाना मंडी में मजदूरी करता था। उसके चेहरे और सिर पर पत्थरों से वार किए गए थे। शव मिलने की जानकारी पर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर फॉरेंसिक पड़ताल शुरू कराई। शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि टीम प्रकरण की पड़ताल कर रही है, शुरुआती पड़ताल में प्रकरण रंजिश का लग रहा है। आरोपियों को शीघ्र काबू कर लिया जाएगा।