- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Medical And Eye Check up Camp At Handicapped Ashram On 15th
अपाहिज आश्रम स्थित लाला राम किशोर कपूर विकलांग मदद ट्रस्ट भवन, वर्कशॉप चौक के पास 15 नवंबर को स्व. प्रो. संत सिंह और स्व. राम किशोर कपूर की स्मृति में निशुल्क आंखों की पड़ताल एवं मेडिकल चेकअप कैंप लगेगा। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक लगने वाला यह कैंप संस्थापक चेयरमैन तरसेम कपूर की देखरेख में मलविंदर कौर, डॉ. जीत महाजन, डॉ. जगदीप सिंह, डॉ. एसपी सिंह ओबेरॉय और कुलवंत सिंह धालीवाल के सहयोग से होगा।
कैंप में आंखों की जांच, मोतियाबिंद के लेजर ऑपरेशन, एंजियोग्राफी, रेटिना पड़ताल, फिजियोथेरेपी, दांतों की छानबीन, डिजिटल एक्स-रे, मेमोग्राफी, बोन डेंसिटी, ब्लड टेस्ट, बीपी, ईसीजी और शुगर छानबीन सहित मुफ्त दवाइयां उपलब्ध होंगी। सह-अध्यक्ष सुनीता कपूर (स्टेट अवॉर्डी), जनरल सेक्रेटरी संजय सभ्रवाल और फाइनांस सेक्रेटरी ललित भल्ला ने शहरवासियों से कैंप का फायदा उठाने की अपील की।







