पंजाब में जनगणना 2027 के दूसरे चरण अर्थात जनसंख्या गणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए बुधवार को चंडीगढ़ से 9 डिजिटल एलईडी वैन रवाना की गईं। जनगणना संचालन निदेशालय, पंजाब की निदेशक डॉ. नवजोत खोसा ने इन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वैन प

इन वैन पर जनगणना से जुड़े संदेश दिखाए जाएंगे। साथ ही क्यूआर कोड भी लगाए गए हैं, जिन्हें स्कैन करके लोग सीधे राष्ट्रीय जनगणना पोर्टल पर पहुंच सकेंगे। यहां वे खुद अपनी सूचना ऑनलाइन भर सकेंगे। लोगों तक सूचना पहुंचाने के लिए ऑडियो-विजुअल माध्यम का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

पंजाब में जनगणना के दूसरे चरण के तहत 1 दिसंबर, 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनसंख्या की गणना होगी। इससे पहले 16 से 30 नवंबर तक लोगों को स्व-गणना अर्थात सेल्फ एन्यूमरेशन की सुविधा मिलेगी। इसके तहत नागरिक https://se.census.gov.in पर जाकर जनगणना से जुड़े 40 सवालों के जवाब खुद ऑनलाइन भर सकेंगे। यह पोर्टल 30 नवंबर को बंद हो जाएगा।

विज्ञापनIn-Article Banner

5 जनवरी 2027 को होगी गणना की संदर्भ तिथि

जनगणना के दूसरे चरण की संदर्भ तिथि 5 जनवरी 2027 की रात 12 बजे तय की गई है। अर्थात 5 जनवरी 2027 को रात 12 बजे की स्थिति के आधार पर जनसंख्या का आंकड़ा तैयार किया जाएगा। जनसंख्या गणना पूरी होने के 3 से 5 दिन बाद छूटे हुए लोगों को शामिल करने हेतु पुनरीक्षण दौर भी चलाया जाएगा।

जिलों में रूट प्लान तैयार, अधिकारी रहेंगे साथ

डिजिटल वैन प्रत्येक जिले के प्रमुख शहरों, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों, बाजारों और ज्यादा भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों तक पहुंचेंगी। हर जिले से एक अफसर वैन के साथ रहेगा, जो उसके संचालन और स्थानीय स्तर पर समन्वय की जिम्मेदारी संभालेगा। डिप्टी कमिश्नरों और जिला जनगणना अधिकारियों ने वैन के रूट प्लान तैयार किए हैं। इसके साथ ही प्रचार हेतु होर्डिंग लगाने के स्थान भी तय किए गए हैं।

मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1855 जारी

जनगणना का फॉर्म भरते वक्त किसी प्रकार की समस्या या प्रश्न होने पर लोग टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 पर संपर्क कर सकेंगे। जनगणना महकमा ने लोगों से अपील की है कि वे ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा का फायदा उठाएं और जब गणनाकर्मी उनके घर आएं तो उन्हें पूरा सहयोग दें।

दो चरणों में हो रही जनगणना

जनगणना 2027 दो चरणों में कराई जा रही है। पहले चरण में मकानों की सूची तैयार करने और आवास गणना का काम पूरा हो चुका है। अब दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। इसका उद्देश्य देश की जनसंख्या से संबंधित सटीक और पूरी जानकारी जुटाना है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर