अमृतसर| जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से जिला युवा विकास संगठन, अमृतसर ने 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिवाला भैया में जिला स्तरीय जागरूकता आयोजन किया। उद्देश्य बाल विवाह के खिलाफ लोगों को जागरूक करना और बच्चों के सुरक्षित व शिक्षित भविष्य हेतु समाज के हर वर्ग को जोड़ना था। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि तरनजीत सिंह बाजवा समेत समाजसेवी बलविंदर सिंह, सीआरए प्रोजेक्ट अधिकारी दिव्या शर्मा, प्रिंसिपल मुख्तार सिंह, जिला कोऑर्डिनेटर निशा, सीएसडब्ल्यू अनुरीत कौर, अमानत, राहुल, आंगनवाड़ी वर्कर, पेरेंट्स, टीचर्स और स्टूडेंट्स शामिल हुए। स्टूडेंट्स ने जागरूकता गतिविधियां और महिला सशक्तिकरण के संदेश दिए। वक्ताओं ने बताया कि बचपन और शिक्षा हर बच्चे का हक है। बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन है।