- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Dispute Erupts At Protest Outside OCM Mill; Female Worker Accused Of Trying To Attack Shri Sahib
भास्कर न्यूज | अमृतसर ओसीएम मिल के बाहर मांगों को लेकर चल रहा कर्मियों का धरना शुक्रवार को उस वक्त तनावपूर्ण हो गया, जब ड्यूटी पर जा रही एक महिला कर्मचारी और धरनाकारियों के बीच विवाद हो गया। धरने पर बैठी महिला कर्मियों ने इल्जाम लगाया कि मिल स्टाफ की
वहीं, परमजीत कौर ने आरोपों को खारिज करते हुए प्रदर्शनकारियों पर रास्ता रोकने, बदसलूकी व मारपीट करने का इल्जाम लगाया है। दोनों पक्षों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। धरनाकारी राज रानी और शमशेर सिंह ने जानकारी दी कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। स्कूटी पर अंदर जा रही परमजीत कौर को जब वाहन किनारे लगाने को कहा गया, तो उन्होंने गाली-गलौज प्रारंभ कर दी और श्री साहिब निकालकर महिलाओं पर वार करने का प्रयास किया।
घटना के पश्चात ओसीएम मिल के सीईओ गौतम शाह करीब 200 कर्मियों के साथ सामने आए। उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर और 18 नवंबर के अदालती आदेशों में धरना मिल परिसर से 300 मीटर दूर लगाने के स्पष्ट निर्देश हैं, लेकिन इसके बावजूद गेट पर बैठकर ड्यूटी पर आने वाले कर्मियों को रोका जा रहा है और पुलिस प्रशासन सहयोग नहीं कर रहा। सीईओ ने आरोप लगाया कि बाहरी तत्वों और किसान यूनियन के समर्थन से कुछ लोग माहौल खराब कर रहे हैं।







